HomeJaunpurयुवा पीढ़ी प्रकृति के उपहारों का महत्व समझे: कुलपति

युवा पीढ़ी प्रकृति के उपहारों का महत्व समझे: कुलपति

युवा पीढ़ी प्रकृति के उपहारों का महत्व समझे: कुलपति

अराइज एण्ड अवेक के सहयोग से लगी पोस्टर प्रदर्शनी
सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में राज भवन के दिशा-निर्देश पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह के 10 कार्यक्रमों के अंतर्गत गुरुवार को प्रकृति के महत्व पर अराइज एण्ड अवेक संस्था के सहयोग से एक ज्ञानवर्धक पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। प्रदर्शनी में पेड़ की उपयोगिता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को दर्शाने वाली जानकारी दी गयी। प्रदर्शनी का उद्घाटन फार्मेसी संस्थान में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वन्दना सिंह ने किया। इसके आयोजन का उद्देश्य प्रकृति के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।
इस मौके पर कुलपति ने कहा कि हमारे आस—पास बहुत सारे ऐसे पौधे हैं जिनके उपयोग से हमें लाभ है और जो हमारे लिए बहुउपयोगी है। आज की युवा पीढ़ी को इसके महत्व को जानने की जरूरत है। हमारे भारतीय समाज में पेड़ों के प्रति बहुत ही आस्था रही है। पेड़ों के संरक्षण का ज्ञान हमारे पूर्वजों ने हमें दिया है। आज की पीढ़ी प्रकृति के उपहारों का महत्व समझे। परीक्षा नियंत्रण डॉ. विनोद सिंह ने कहा कि पेड़-पौधों के बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। आज पूरी दुनिया पर्यावरण के प्रति संवेदनशील है। हम सभी को अपने स्तर पर कोई भी ऐसा कृत्य नहीं करना चाहिए जिससे प्रकृति को कष्ट हो।
प्रदर्शनी का संयोजन डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ. श्याम कन्हैया सिंह, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. विवेक पाण्डेय एवं डॉ. अवधेश मौर्य ने किया। प्रदर्शनी में पौधों के महत्व को बखूबी दर्शाया गया। साथ ही पर्यावरण विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों द्वारा इको ब्रिक्स फॉर्मेशन फॉर प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, बायो डायवर्सिटी कंजर्वेशन, वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट, पॉल्यूशन मैनेजमेंट, बायो डायवर्सिटी लॉस, ग्रीन टेक्नोलॉजी, बेनिफिट्स ऑफ़ रिन्यूएबल एनर्जी, फैक्टर ऑफ़ बायो डायवर्सिटी लॉस, ग्राउंडवाटर कंजर्वेश विषय पर पोस्टर लगाये गये। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह के संयोजक प्रो. प्रमोद यादव, प्रो. राकेश यादव, प्रो. गिरिधर मिश्र, डॉ. राज बहादुर यादव, डॉ. धीरेन्द्र समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
इसी क्रम में विश्व पर्यावरण दिवस पर मुक्तांगन में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह एवं कुलसचिव महेंद्र कुमार ने पौधरोपण किया। ग्रीन कमेटी के संयोजक प्रो. राजकुमार सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय के विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाये। मुक्तांगन में एक सप्ताह का योग शिविर प्रारंभ हुआ। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने प्रतिभागियों के साथ योग किया। योगाचार्य जय सिंह ने जॉइंट रोटेशन, लोलक आसन, ताड़ासन, कोनआसन, तितली आसन, बुद्ध कोणासन, कपालभाति, प्राणायाम, शव आसन एवं योग निद्रा मेडिटेशन कराया। संयोजन नोडल अधिकारी डॉ. मनोज पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के तमाम अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read