मैनपुरी लोस उपचुनाव के प्रयोगार्थ ईवीएम व वीवी पैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग का कार्य शुरू: डीएम
संतोष तिवारी
मैनपुरी। जिला निवार्चन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने बताया कि 21-मैनपुरी लोकसभा निवार्चन क्षेत्र के सम्भावित उप चुनाव के प्रयोगार्थ ई.वी.एम., वीवी पैट की फर्स्ट लेवल चैंकिग का कार्य संचालित है। उक्त कार्य तहसील सदर स्थित ईवीएम वेयर हाउस में प्रातः 9 बजे से 7 बजे तक सम्पादित होगा।
एफ.एल.सी. के कायर् के प्रभावी नियंत्रण हेतु कलेक्ट्रेट परिसर में कंन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या- 05672-234308 है। उन्होने बताया कि कंन्ट्रोल रूम में रीडर न्यायालय जिलाधिकारी वेद प्रकाश जिनका मो.नं. 9359971230 एवं शिकायत लिपिक अनुज कुमार जिनका मो.न. 9719012392 है, को तैनात किया गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।