HomeTrendingमौसम ने ली करवट: तेज आंधी—तूफान से पेड़ों के गिरने से आवागमन...

मौसम ने ली करवट: तेज आंधी—तूफान से पेड़ों के गिरने से आवागमन हुआ बाधित

  • मौसम ने ली करवट: तेज आंधी—तूफान से पेड़ों के गिरने से आवागमन हुआ बाधित

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिधौना सहित जनपद के कई क्षेत्रों में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को चौंका दिया। तेज आंधी के साथ शुरू हुई घनघोर बारिश ने जहां भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत दी, वहीं कई बिजली व खंभे व तार टूट गए जिससे क्षेत्र की पूरी बिजली बाधित हो गई। अचानक बदले मौसम के मिजाज ने लोगों को सहमा दिया। शाम के समय ही आसमान में काले बादल इस कदर छा गए कि दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया। तेज हवाओं के चलते कई जगह पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गईं जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ। अचानक आयी इस आंधी और बारिश के कारण बाजारों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। बारिश शुरू होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। हालांकि तेज हवा और अंधेरे के चलते कुछ समय के लिए जन जीवन प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह अचानक मौसम बदलने से जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं तेज आंधी और अंधकार ने भय का माहौल भी बना दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read