Thursday, May 21, 2026
HomeTrendingवीर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर उमड़ा जनसैलाब

वीर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर उमड़ा जनसैलाब

-

  • वीर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर उमड़ा जनसैलाब

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। वीरता, शौर्य और राष्ट्रभक्ति के अद्वितीय प्रतीक, अंतिम हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जन्म जयंती पर जनपद में भव्य समारोह हुआ। आम जनता पार्टी (सोशलिस्ट) के तत्वाधान में कलेक्ट्री कचहरी स्थित नेहरू हॉल में आयोजित समारोह में हजारों की संख्या में समाज के लोगों और राष्ट्रभक्तों ने हिस्सा लिया जहां कार्यक्रम का सफल आयोजन मेजर सुरेश सिंह चौहान ने किया जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल चौहान ने की।
समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष धर्मराज चौहान और विशिष्ट अतिथि एड. राजेश सिंह चौहान और कमलेश सिंह कुशवाहा रहे। मुख्य अतिथि श्री चौहान ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान ने तीर-कमान के बल पर सत्ता और शासन को सुदृढ़ किया था, लेकिन यह विडंबना है कि आज उनके वंशज लोकतंत्र में उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। पार्टी का संकल्प समाज के हर व्यक्ति को मुख्य धारा में वापस लाना और उन्हें उनका हक दिलाना है। इस दौरान राजनीतिक हलचल भी देखने को मिली।
इसी क्रम में शेखर चौहान ने जनवादी पार्टी का दामन छोड़ आम जनता पार्टी (सोशलिस्ट) की सदस्यता ग्रहण किया। प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी की टोपी, गमछा और पुष्पगुच्छ भेंट करके स्वागत किया। समारोह की सबसे खास बात महिलाओं की भारी उपस्थिति रही। खचाखच भरे नेहरू हॉल में ‘आधी आबादी’ के उत्साह को देखकर पार्टी पदाधिकारी गदगद नजर आए। सम्मान स्वरूप पदाधिकारियों ने महिलाओं को शॉल भेंटकर आभार प्रकट किया। हजारों की संख्या में आए चौहान समाज के लोगों ने अपने पूर्वज सम्राट पृथ्वीराज चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। पूरा परिसर “सम्राट पृथ्वीराज चौहान अमर रहें” के नारों से गूंज उठा। इस आयोजन ने न केवल समाज की एकजुटता दिखाई, बल्कि आगामी राजनीतिक दिशा की ओर भी संकेत किया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव मो. एस.एस. अली, जिलाध्यक्ष मनोज चौहान, राजकुमार चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष, लाल बहादुर चौहान जिलाध्यक्ष, सत्यदेव प्रजापति, रामटहल चौहान, भूपेंद्र गोंड, टिल्लू चौहान, जय प्रताप चौहान सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

गौरक्षा सभी का कर्तव्य, सनातन के लिये गौ माता है शुभ: डा. श्याम सुन्दर

गौरक्षा सभी का कर्तव्य, सनातन के लिये गौ माता है शुभ: डा. श्याम सुन्दरतेजस टूडे ब्यूरो चित्रकूट। भागवत कथा में पंचम दिवस पर कथा व्यास...

विश्वविद्यालय में पेपर लीक कराने वालों पर हो कठोर कार्यवाही: अभाविप

विश्वविद्यालय में पेपर लीक कराने वालों पर हो कठोर कार्यवाही: अभाविपतेजस टूडे ब्यूरो चित्रकूट। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चित्रकूट जिले के कार्यकर्ताओं ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य...

जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा संगठन की हुई बैठक, आगामी कार्य योजना पर दिये दिशा-निर्देश

जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा संगठन की हुई बैठक, आगामी कार्य योजना पर दिये दिशा-निर्देशतेजस टूडे ब्यूरो आरके धनगर मथुरा। भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष...

संस्कृति स्कूल आफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने ली सेवा की शपथ

संस्कृति स्कूल आफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने ली सेवा की शपथतेजस टूडे ब्यूरो आरके धनगर मथुरा। संस्कृति स्कूल आफ नर्सिंग द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular