इस तस्वीर के वायरल से अक्षरा सिंह हुई परेशान कहा ऐसा…. | #TEJASTODAY
963202
इस तस्वीर के वायरल से अक्षरा सिंह हुई परेशान कहा ऐसा…. | #TEJASTODAY
भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं, हाल ही सावन के पवित्र महीने में अक्षरा ने अपने कई गाने रिलीज किये थे, जिसने यूट्यूब पर धूम मचा दिया था। अब एक्ट्रेस ने अपनी एक तसवीर सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस हैरान हो गए है। इस तस्वीर में अक्षरा दुल्हन के गेट अप में दिख रही है, जिसे देख फैंस सवाल कर रहे है कि आखिर एक्ट्रेस ने कब शादी की।
दरअसल, अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तसवीर शेयर की है, इस तसवीर में वो लाल जोड़े में नजर आ रही है और उनकी मांग में सिंदूर भी दिख रहा है, इस फोटो में अक्षरा सिंह अपनी मां के साथ है। वहीं अब एक्ट्रेस की ये तसवीर खूब तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है। उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘मां इनकी 1% भी नहीं मैं जल्द आ रही हूं मां के साथ वहीं, इससे पहले आप इस तस्वीर के पीछे कोई और कहानी सोचे, तो हम ये बता दें कि अक्षरा सिंह का यह फोटो उनके अपकमिंग प्रॉजेक्ट का है इसमें वह अपनी मां के साथ नजर आएंगी।
हाल ही में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने एक वीडियो साझा कर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बारे में कई खुलासे किए थे उनका कहना है कि यहां गुटबाजी चलती है अक्षरा ने इस वीडियो में कहा था कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में गुटबाजी बहुत ज्यादा है। इसका शिकार हर कोई होता है एक नया कलाकार से लेकर एक छोटा सा आर्टिस्ट अभिनेत्री ने खुलासा कि वह गुटबाजी की सबसे ज्यादा शिकार हुई हैं।
इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया था कि, मैं अंदर से परेशान हो गई थी फिर एक वक्त ऐसा आया कि मैं आत्महत्या करने की स्थिति में आ गई थी मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं कैसे जिउंगी इनलोगों ने गुटाबजी करके मुझे ऐसे हालत में पहुंचा दिया था कोई पूछने नहीं आया कि आप कैसे जी रहे हो जब आप जिंदा होते हो तो कोई आपको पूछता नहीं हैं और जब आप ये दुनिया छोड़ जाते हो तो सब कैंडल मार्च करने निकल जाते हैं पूरी दुनिया आपके सपोर्ट में खड़ी हो जाती है, क्या ये इंसानियत है?