गत 9 जून को धरपसी निवासी अजय पुत्र नन्नू सिंह खेतों में ट्रैक्टर चला रहा था, उसी दौरान हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया जिसका कासगंज के मिशन अस्पताल में उपचार अभी भी जारी है। ग्रामीण सचिन एवं सत्य प्रकाश ने विद्युत् विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि कई बार विभाग की शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। सभी ने जिलाधिकारी से उक्त समस्या का अतिशीघ्र समाधान किए जाने हेतु अनुरोध किया है। इस अवसर पर राजन सिंह भुड़िआ, सौरन सिंह भुड़िआ, बाबू राम, रामू, विनीत सिंह धरपसी आदि मौजूद रहे।








