सपा के यह सूची जारी करने से बढ़ा राजनीति में तापमान, जानिए आपके जिले से कौन है उम्मीदवार

सपा के यह सूची जारी करने से बढ़ा राजनीति में तापमान, जानिए आपके जिले से कौन है उम्मीदवार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां पूरे शिद्दत के साथ जुटी हुई है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी ने राजधानी लखनऊ की सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जिससे राजनीतिक तापमान में इजाफा देखा जा रहा है।

मंगलवार को समाजवादी पार्टी की ओर से राजधानी लखनऊ व अन्य जिलों के विभिन्न सीटों पर चुनाव लड़ने वाले 10 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। सूची के अनुसार पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया को लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर उम्मीदवार बनाया गया है। इनके अलावा मुन्ना अल्वी को उन्नाव जनपद की बांगरमऊ विधानसभा सीट, लखनऊ जनपद की बक्सी का तालाब विधानसभा सीट पर गोमती यादव, लखनऊ पश्चिम विधानसभा सीट से अरमान, लखनऊ उत्तर विधानसभा सीट पर पूजा शुक्ला को चुनाव के लिए उतारा गया है। लखनऊ मध्य विधानसभा सीट से रविदास मेहरोत्रा को उम्मीदवार बनाया गया है। लखनऊ कैंट विधानसभा सीट पर राजू गांधी, रायबरेली जनपद की बछरावां सुरक्षित विधानसभा सीट से श्यामसुंदर भारती, जनपद सुल्तानपुर की इसौली विधानसभा सीट पर ताहिर खान समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। बांदा जनपद के बबेरू विधानसभा सीट से विशंभर यादव को उम्मीदवार बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent