रंजीत सिंह
रामपुरा, जालौन। रामपुरा थाना क्षेत्र ग्राम छौना में एक नवविवाहिता ने रविवार की सुबह अपने ही घर में फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार ग्राम छौना निवासी अंजली की शादी गत 22 फरवरी को गणेश से हुई थी। उसकी ससुराल जालौन के ग्राम लौना में हैं।
मृतका एक दिन पहले ही ससुराल से मायके आई थी। थाना प्रभारी राजीव कुमार वैश्य ने जानकारी देते हुए बताया सुबह महिला के फांसी लगाने की सूचना मिली उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई की। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। महिला के फांसी लगाए जाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। फिलहाल घटना के कारण अज्ञात हैं मामले की जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।