मासूम संग दुष्कर्म करने के बाद हत्या करने वाले दरिंदे पकड़े गये

मासूम संग दुष्कर्म करने के बाद हत्या करने वाले दरिंदे पकड़े गये

सोनू सिंह
आगरा। शादी समारोह से 5 वर्षीय मासूम को अगवाकर खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म और हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले दरिंदे को आगरा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्यारोपी संजय (27 वर्ष) को जेल भेज दिया है। बताते चलें कि इस मामले को लेकर आगरा एसएसपी सुधीर कुमार सिंह बेहद सख्त थे और उन्होंने कई टीम लगाकर इस घटना के खुलासे के निर्देश दिए थे। थाना मलपुरा के मिढ़ाकुर क्षेत्र में एक शादी समारोह में 5 साल की मासूम बालिका अपने परिवार के साथ आई थी।

रात के करीब 12 बजे तक उसे डीजे पर डांस करता हुआ देखा गया था लेकिन उसके बाद मासूम दिखाई नहीं दी। सुबह भी मासूम का कोई पता न चलने पर परिजनों को चिंता हुई और पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई मासूम के न मिलने पर पुलिस भी हरकत में आई और उसकी खोजबीन शुरू की तो एक सरसों के खेत में घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर उसका शव मिला। पुलिस जब खेत में पहुंची तो बालिका का हेयर बेंड पड़ा मिला। इसके बाद सैंडल पड़ी थीं। कुछ दूरी पर ही सरसों के बीच छिपाया गया शव भी मिल गया। शव के पास ही एक सफेद रंग का गमछा भी पड़ा था। पुलिस ने घटनास्थल से लोगों को दूर कर दिया।

इसके बाद फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया। पुलिस को गमछे से ही महत्वपूर्ण सुराग मिला जो कि मासूम के रिश्तेदार संजय का बताया जा रहा था। हत्यारोपी गांव शहजाद पुर थाना फरह, मथुरा का रहने वाला है। वह मासूम के रिश्ते में मामा लगता था। मौका-ए-वारदात पर पुलिस को जो गमछा मिला था वह इसी का था। घटना के बाद से वह फरार था और उसका मोबाइल बंद था। इससे पुलिस का रिश्तेदार पर शक गहरा गया था और उसी की धरपकड़ में जुटी हुई थी कि 24 घंटे के अंदर ही आगरा पुलिस को सफलता मिल गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent