सांसद ने पदयात्रा में सुनीं लोगों की समस्याएं

सांसद ने पदयात्रा में सुनीं लोगों की समस्याएं

ओमकार सिंह
अम्बेडकरनगर। बसपा सांसद रितेश पांडेय ने पदयात्रा करते हुए जनता की समस्याएं सुनीं और उनके निदान का आश्वासन दिया।

जलालपुर स्थित जमालपुर चौराहे पर पदयात्रा का स्वागत किया गया। सांसद रितेश पांडेय ने बताया कि अब तक उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में तमाम विकास कार्य करवाए एवं जनता के दुख—दर्द में शामिल हुआ।

उन्होंने पदयात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि वह जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनकर उसके निदान का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा संसद में सैकड़ों बार क्षेत्र की समस्याओं को उठाया गया। हम यह यात्रा पूरे लोकसभा क्षेत्र में 25 दिन तक चलेगी। पद यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है तथा कराए गए कार्यो की जानकारी दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि संसद में उनकी उपस्थिति देश के टॉप 20 सांसदों में शामिल है। उनके द्वारा पूरे क्षेत्र में 1316 स्ट्रीट लाइट, 50 से अधिक सीसी और खंड़ज़ा का निर्माण, 20 से अधिक शैक्षणिक कक्षों का निर्माण तथा जिला अस्पताल में पचास लाख का अनुदान आक्सीजन प्लांट लगवाने के लिए किया गया है। जूनियर हाईस्कूल के अल्पसंख्यक गरीबों में दलित छात्रों को बंद किए गए। वजीफा को बहाल करने की मांग की गई है। इस पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है।

स्वागत करने वालों में आशुतोष उपाध्याय रिंकू, अवनीश तिवारी, संकटा प्रसाद मिश्र, प्रधान प्रतिनिधि अरुण उपाध्याय, प्रधान शैलेंद्र यादव, योगेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में मौजूद समर्थक मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent