Homeझांसीसांसद ने सीपरी अग्निकाण्ड में मृतक के परिजनों को दिये 1-1 लाख...

सांसद ने सीपरी अग्निकाण्ड में मृतक के परिजनों को दिये 1-1 लाख रुपये

सांसद ने सीपरी अग्निकाण्ड में मृतक के परिजनों को दिये 1-1 लाख रुपये

मुकेश तिवारी
झांसी। सीपरी बाजार में हुए भीषण अग्निकांड में 5 लोग वीआर ट्रेडर्स में कार्यरत अनुज सक्सेना (40) पुत्र स्वर्गीय जितेंद्र सक्सेना निवासी 38/84 नारियल बाजार कानपुर, आमिर (38) पुत्र खान मोहम्मद छनिया पुरा कोतवाली तथा यूनाइटेड इंश्योरेंस में कार्यरत हृदेश तोमर (32) पुत्र स्वर्गीय प्रमोद सिंह तोमर निवासी केके पुरी कॉलोनी सीपरी बाजार झांसी, रागिनी राजपूत (59) पत्नी एसके राजपूत निवासी 168/2 सूर्या पुरम कॉलोनी सीपरी बाजार, प्रकाश अहिरवार (48) पुत्र दुलीचंद अहिरवार उम्र 52 वर्ष आजाद नगर हंसारी प्रेमनगर की मौत हो गई थी।

उनकी मदद के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद की गयी थी। सांसद अनुराग शर्मा ने भी उनकी मदद के लिए एक कदम आगे बढ़ाते हुए विश्वनाथ शर्मा हिन्दू धर्मार्थ न्यास की तरफ से हादसे में मृतक आश्रित परिवार की आर्थिक मदद की। इस नेक काम के लिए उनकी काफी सराहना हुई। बताते चलें कि अग्निकांड में दिवंगत नागरिकों के घर पहुंच कर सांसद अनुराग शर्मा ने शोक व्यक्त किया। इसके बाद उन्होंने उनको एक-एक लाख रुपए आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इसके अलावा पूरे परिवार को भविष्य में, हर संभव मदद करने एवं दोषियों पर कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read