दबंगों ने व्यक्ति को मारपीट कर किया घायल
रूपा गोयल
बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कोर्रम गांव के रहने वाले ओमप्रकाश पुत्र हीरालाल उम्र 47 वर्ष, दूध बेचने के बाद बबेरू से अपने गांव गया था, तभी गांव के पहले ही नहर के पास गांव के ही रहने वाले चुन्ना पटेल व उसकी मां पार्वती ने मारपीट कर घायल कर दिया। तभी घायल ओमप्रकाश बबेरू कोतवाली पहुंचकर मारपीट करने वाले के खिलाफ तहरीर दिया है। वहीं पुलिस के द्वारा प्रार्थना पत्र लेते हुए घायल ओमप्रकाश का मेडिकल उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। वहीं पुलिस के द्वारा इस मारपीट की घटना की जांच में जुटी हुई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












