चार दिनों से चल रहा क्षेत्रीय किसानों का अनशन

चार दिनों से चल रहा क्षेत्रीय किसानों का अनशन

नहीं पहुंच रहे कोई अधिकारी
रूपा गोयल
बांदा। बबेरू कस्बे के मुख्य चौराहा अद्भुत शिव मंदिर पर क्षेत्रीय किसानों के द्वारा एवं समाजसेवी के द्वारा अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन किया जा रहा है। शुक्रवार को अनशन का चौथा दिन था लेकिन 4 दिन में कोई भी अधिकारी अनशन कर रहे किसानों की सुध नहीं लिया जिससे इस तरह की तपती गर्मी के चलते किसान 4 दिनों से अनशन कर रहा है, किसानों की प्रमुख मांगे हैं कि जो साधन सहकारी समिति सुनहुली बनी है, उसको सुनहुली में ही बनवाया जाए, क्योंकि सचिव के द्वारा साधन सहकारी समिति सुनहुली की जगह अडौली गांव में बनवाई जा रही है।

वहीं सचिव के द्वारा किसानों के साथ अभद्रता की जाती है। इसी की जांच करा कर तत्काल सचिव को निलंबित किए जाने की मांग कर रहे हैं लेकिन अनशन का आज चौथा दिन है, लेकिन अनशन स्थल पर कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा है। आज अनशन के चौथे दिन जगरूप सिंह, श्रीचंद, रविंद्र कुमार, सुनील कुमार, भैयालाल बैठे हुए हैं। वहीं इनके समर्थन में प्रेमचंद्र पटेल सैनजीत सिंह, विनीत कुमार, मुकेश कुमार सहित अन्य किसान समर्थन पर बैठे हुए हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला