अपने ही भाई के घर में चोरी करने वाला गिरफ्तार
मुकेश तिवारी
झांसी। पिछले महीने हुई चोरी का खुलासा करते हुए एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी ने बताया कि थाना गुरसराय के ग्राम कुरैठा में हुई। चोरी के मामले में थानाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पीड़ित के भाई मनीराम पाल पुत्र पहलवान पाल निवासी ग्राम कुरैठा थाना गुरसरांय जनपद झांसी को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा कर दिया। बीते 29 नवम्बर को काशीराम पुत्र पहलवान पाल निवासी ग्राम कुरैठा जनपद झांसी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि किसी अज्ञात चोर ने उसके घर से उनकी बहू ज्योती के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिये। इस मामले में धारा 457/380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना घटना स्थल निरीक्षण व बयान वादी ने बताया कि चोर द्वारा नाले के पास दीवार तोडकर कमरे में घुसकर अलमारी का लाकर तोड़कर जेवरात चोरी किये। इस घटना के सम्बन्ध में काशीराम द्वारा अपने भाई मनीराम पर शक जाहिर किया गया था। घटना स्थल निरीक्षण के दौरान कुछ परीस्थितिजन साक्ष्य ऐसे मिले जिससे घटना में मनीराम की संलिप्तता होने के साक्ष्य प्राप्त हुये। जिसके बाद से मनीराम पर कड़ी नजर रखी जा रही थी। जिसके क्रम में 2 दिसम्बर को करीब 7.30 बजे मनीराम पाल पुत्र पहलवान पाल को उसके खेत ग्राम कुरैठा से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में अभियुक्त मनीराम से चोरी किए गए जेवरात बरामद कर लिए। पूछताछ करने पर अभियुक्त मनीराम द्वारा बताया गया कि वह जुआ खेलने का आदी है पिछले कुछ दिनों में वह जुए में 4-5 लाख रु0 हार गया था जिसके कारण उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया ताकी वह हारे हुए रुपयों की भरपाई कर सके।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














