HomeTrendingनम आंखों से इंस्पेक्टर का किया गया अंतिम संस्कार

नम आंखों से इंस्पेक्टर का किया गया अंतिम संस्कार

  • नम आंखों से इंस्पेक्टर का किया गया अंतिम संस्कार

तेजस टूडे ब्यूरो
अश्विनी सैनी
उन्नाव। बारासगवर क्षेत्र के हिश्यामपुर निवासी इंस्पेक्टर पुलिस विभाग के शाहजहांपुर में क्राइम इंस्पेक्टर के पद पर तैनात राजेश सिंह का अंतिम संस्कार डौडिया खेड़ा में गंगा तट किनारे गमगीन माहौल में किया गया। बताते चलें कि राजेश सिंह वर्तमान में शाहजहांपुर में क्राइम इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। शनिवार सुबह सरकारी आवास के बाथरूम में मिला था। डाक्टर के मुताबिक सुबह हृदय गति रुक जाने से उनकी मौत हो गई थी। शनिवार देर रात उनका शव जैसे ही गाँव पहुँचा परिजन फफक फफककर रो पड़े। रविवार को उनका अंतिम संस्कार शाहजहांपुर से आई पुलिस टीम व बारासगवर पुलिस द्वारा गॉड ऑफ ऑनर के साथ किया गया। क्षेत्राधिकारी मधुप नाथ मिश्रा व बारासगवर प्रभारी धर्मेंद्र नाथ मिश्रा भी अंतिम संस्कार में शामिल रहे। दिवंगत का एक मात्र पुत्र वैभव अपने पिता के शव का अंतिम संस्कार देख स्तब्ध हो गया। दिवंगत के भाई अखिलेश व पुलिस विभाग में ही तैनात छोटे भाई सुशील के हाथ चिताग्नि देते समय कपकपा रहे थे। अंतिम संस्कार में गाँव वासी सहित सैकड़ों क्षेत्रीय लोग शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read