जमकर चले लाठी-डण्डे, महिलाएं समेत नौ घायल
तेजस टूडे ब्यूरो
अश्विनी सैनी
उन्नाव। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के पखरौरा (मुस्तफाबाद) गांव में घर के अंदर बकरी चले जाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें 4 महिलाओं सहित कुल नौ लोग घायल हो गये। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सफीपुर में भर्ती कराया गया। इनमें से 3 लोगों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पहले पक्ष के मुकीम ने बताया कि उसकी बकरी पड़ोसी पुताना पत्नी रमेश के घर में चली गई थी। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस झगड़े में मुकीम, उसके भाई मोनू और सोनू के साथ उनकी पत्नियां अर्चना, पिंकी और रूपा घायल हो गईं। वहीं दूसरे पक्ष की पुताना ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी जब नल पर पानी भरने गई थी तब दूसरे पक्ष के रंजीत ने उस पर फब्तियां कसीं। विरोध करने पर रंजीत और उसके साथियों ने उसके बेटों सुनील और संजय को डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों पक्षों से कुल नौ घायलों को सीएचसी लाया गया जहां डॉ. बृजेश सिंह ने संजय, सुनील और मुकीम के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी एसएन त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों की ओर से मिलने वाली तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



