HomeTrendingअन्तरजनपदीय आभूषण चोर गिरोह का पर्दाफाश, महिला—पुरूष सहित 3 गिरफ्तार

अन्तरजनपदीय आभूषण चोर गिरोह का पर्दाफाश, महिला—पुरूष सहित 3 गिरफ्तार

  • अन्तरजनपदीय आभूषण चोर गिरोह का पर्दाफाश, महिला—पुरूष सहित 3 गिरफ्तार

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
बलरामपुर। वादी बीरेन्द्र गुप्ता पुत्र बालकृष्ण गुप्ता निवासी पहलवारा थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर थाना स्थानीय पर आकर सूचना दिये कि 4 अप्रैल को उनके सर्राफा की दुकान हरिहरगंज से दो महिलाएं खरीदारी के बहाने आयीं और जेवर देखते देखते उनके दुकान से सोने/चांदी के जेवर चुरा ले गयी है। उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा उक्त चोरी की घटना का अनावरण कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश तिवारी के नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा धारा 303(2)BNS से सम्बन्धित अभियोग में प्रकाश में आए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उपनिरीक्षक अमित चौहान, उपनिरीक्षक अनुप सिंह व महिला उपनिरीक्षक शर्मिला वर्मा मय हमराह हे0का0 रमेश चौरसिया, कांस्टेबल राज चौधरी, महिला कांस्टेबल आकांक्षा सिंह रवाना हुये। उक्त टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन तथा सर्विलांस से प्राप्त लोकेशन के आधार पर ग्राम दौलतपुर महमुदपुर, थाना बसखारी, जनपद अम्बेडकरनगर पहुँची। तत्पश्चात सर्विलांस की सटीक सूचना के आधार पर ग्राम कुसौरा, पावर हाउस के निकट, थाना कलवारी, जनपद बस्ती से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित तीन अभियुक्त अभियुक्ता को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को थाना स्थानीय पर लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही करने हुए न्यायालय भेजा गया। चोर गिरोह टीम द्वारा गोंडा के महाराजगंज बाजार में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया जिसमें एक सुनार के यहाँ से ओम लिखा लॉकेट चुराया गया जिसके सम्बन्ध में थाना खरगूपुर में धारा 303(2) BNS) का अभियोग पंजीकृत है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read