HomeTrendingमौदहा में अन्त तक रहा रोमांच, शूट आउट से हुआ फैसला, हमीरपुर...

मौदहा में अन्त तक रहा रोमांच, शूट आउट से हुआ फैसला, हमीरपुर विजयी

  • मौदहा में अन्त तक रहा रोमांच, शूट आउट से हुआ फैसला, हमीरपुर विजयी

तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
मौदहा, हमीरपुर। अखिल भारतीय मौलाना सलीम मेमोरियल खेल महोत्सव के दूसरे फेज में शुरू हुए फुटबॉल टूर्नामेंट का पहला मुकाबला हमीरपुर और कालपी के बीच खेला गया। बिना गोल के अंत तक चले रोमांचक मुकाबले में शूट आउट तक पहुंचे मैंच में हमीरपुर ने कालपी को 3-2 से हराकर मैंच जीत लिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि चौधरी फरमान नियाज और जावेद चेयरमैन ने फीता काटकर किया। कस्बे में पहली बार हो रहे फुटबॉल मैंच को लेकर जहाँ कस्बेवासियों में उत्साह था तो वहीं दोनों टीमों ने शानदार रक्षापंक्ति और मजबूत मध्यम क्रम के चलते जमकर पसीना बहाया लेकिन दोनों हाफ में कोई भी टीम गोल कर बढ़त नहीं ले सकी और मैच शूट आउट तक पहुंच गया।
शूट आउट से हुए फैसले में हमीरपुर ने कालपी को 3-2 से हराकर न सिर्फ मैच अपने नाम किया, बल्कि अगले दौर में भी प्रवेश कर लिया। मुकाबले में रेफरी की भूमिका अहमद ने निभाई। कमेटी अध्यक्ष बीतू बादशाह ने बताया कि मौदहा में करीब 4 दशक बाद फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन शुरू हुआ है जिससे खेल प्रेमियों और युवाओं में खासा उत्साह है। इस आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है। इस दौरान इरशाद लाला, मंगू, अख्तर मास्टर, राजू मेंबर, शमशाद नबी सहित कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

 

 

 

 

Must Read