HomeTrendingडीएम एवं एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

डीएम एवं एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

  • डीएम एवं एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कारागार में बंदियों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही पाकशाला का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई की व्यवस्था देखी तथा सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर निगरानी व्यवस्था का अवलोकन किया। अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जेल अधीक्षक अमन सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थिति रहे।

 

 

 

 

Must Read