सहकारी समितियों में ताला, खाद के लिये भटक रहे किसान
तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
कुरारा, हमीरपुर। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र की साधन सहकारी समितियों के सचिवों की हड़ताल से खाद का संकट गहरा गया है। समितियों में ताला लटकने से किसान रबी फसलों की बुवाई के लिए डीएपी खाद के लिए भटक रहे हैं। वहीं निजी दुकानों पर महंगी खाद मिलने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। क्षेत्र की करीब आधा दर्जन सहकारी समितियों में खाद वितरण बंद होने से किसानों की भीड़ पीसीएफ के नगद बिक्री केंद्र पर जुट रही है।











