पति की लम्बी आयु के लिये सुहागिनों ने रखा करवा चौथ का व्रत
तेजस टूडे सं.
विपिन सैनी
जौनपुर। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना के साथ पूजन किया। इसी क्रम में सुहागिन महिलाएं शीतला माता रानी के दरबार में पहुंची व्रती महिलाओ ने पति की लंबी आयु, सुख, शांति, समृद्धि, यश, वैभव दाम्पत्य जीवन, मंगलकामना कीं। करवा चौथ व्रत पूजन से जीवन में माता गौरी महादेव की कृपा से दाम्पत्य जीवन में सौभाग्य, सुख और समृद्धि बनी रहती है। इस दिन व्रती महिलाएं सोलह श्रृंगार कर करवा, पूजन सामग्री थाल सजाकर विधि विधान से शिव परिवार और भगवान गणपति की पूजन किया। इस बार 29 अक्टूबर को पूरे देश में करवा चौथ मनाया गया। हिन्दू धर्म में सुहागिन महिलाओं का महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए पूरे दिन निर्जला उपवास रखती हैं। रात को चंद्र दर्शन पूजन करने के पश्चात अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलती हैं। इसी परम्परा का निवर्हन बृहस्पतिवार को सुहागिनों ने अपने पति के लम्बी आयु के लिये माता पार्वती व महादेव से प्रार्थना किया।











