963117
संपूर्ण समाधान पर जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस/जनसुनवाई मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल बिंदु है जिसके तहत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन/आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समय अंतर्गत निस्तारण किए जाने हेतु समय-समय पर निर्देशित किया जाता रहा है। साथ ही निस्तारित शिकायतों का फीडबैक भी लगातार लिया जाता है। निस्तारण गुणवत्तापरक न होने पर जिले की रैंकिंग पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। यह शिथिलता स्वीकार योग्य नहीं है। समस्त अधिकारी प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समय से निस्तारण करना सुनिश्चित करें।





