जिलाधिकारी ने विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चंदौली। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने विभिन्न सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण कर सभी पटल सहायकों से विभिन्न कार्यों एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कार्यालय प्रमुखों को स्पष्ट कहा कि सरकारी कार्यालयों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता को समय पर सेवाएं देना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न पटलों के अंतर्गत सम्पादित किये जाने वाले सभी कार्यों का सुव्यवस्थित ढंग से अभिलेखीकरण किया जायें तथा अभिलेखों का रख—रखाव बेहतर ढंग से रखे।
जिलाधिकारी ने आबकारी, जिलापूर्ति, सिंचाई तथा जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय का औचक भ्रमण कर पटल सहायक के कार्यों को देखा व परखा। निरीक्षण के दौरान जिलापूर्ति अधिकारी अनुपस्थित रहे जिस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि सभी अधिकारी अपने कार्यालय में निर्धारित समय पर उपस्थित रहे, अन्यथा कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि अभिलेखों का रख-रखाव तथा साफ सफाई बेहतर ढंग से रखने के साथ पोर्टल से प्राप्त आवेदन के निस्तारण कर चंदौली की बेहतर प्रदर्शन की रैंकिंग सुनिश्चित रखने तथा सम्बंधित विभागाध्यक्ष टाइम लाइन के भीतर प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का गुणवत्ता परख निस्तारण तत्काल किया जाय। डिफाल्टर की श्रेणी में न आने दे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA