प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पोर्टल पर शुरू हो गयी है। 18 वर्ष से कम आयु के ऐसे मेधावी बच्चे जिन्होंने बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, कला और संस्कृति तथा विज्ञान और प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन आगामी 31 जुलाई तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल कर सकते हैं।








