शादी में तंदूर की ठण्डी रोटी अच्छी नहीं लगी तो दूल्हे के भाई ने खायी हवालात की गरम रोटी

शादी में तंदूर की ठण्डी रोटी अच्छी नहीं लगी तो दूल्हे के भाई ने खायी हवालात की गरम रोटी

आरके शर्मा
बरेली। शादी के खाने में ठंडी तंदूरी रोटी मिलने से दूल्हे के भाई का पारा गरम हो गया और उसने शादी में बवाल मचा दिया| नतीजतन न रोटी मिली ना भाई को दुल्हन मिली| उल्टी मिली एक रात की हवालात दहेज में दूल्हे और उसके पिता को आखिर 24 घंटे बाद दोनों पक्षों में समझौता हो सका जिसके बाद वर पक्ष को लड़की की शादी का सारा खर्चा देकर जान बचानी पड़ी| बारात बिना बहू के वापस लौट गई| यह वाक्य बहेड़ी के ग्राम जाम खजूर का है|

जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को रामपुर के बिलासपुर से बारात आई थी| बाराती खाना खा रहे थे, इसी बीच में दूल्हे के भाई को गरम रोटी की याद आई और उसने रोटी की फरमाइश की| खाना खिलाने वालों ने थोड़ा समय रुकने के लिए कहा जिससे नाराज होकर वह गालियां देने लगा| दूल्हे को यह बात पता लगने पर वह भी आग बबूला हो गया और उल्टी-सीधी गालियां देने लगा| कुछ सभ्य लोगों ने मामला शांत कराना चाहा लेकिन सफलता नहीं मिली|

मामला बढ़ता देख लड़की पक्ष ने पुलिस बुला ली|हालात देख दुल्हन पक्ष ने शादी से ही इंकार कर दिया| उसके बाद पुलिस दूल्हा उसके पिता को थाने ले आई| दुल्हन के भाई ने दूल्हे पर कार मांगने का आरोप लगा दिया|

कहा कि रोटी का बहाना लेकर दहेज के कारण विवाद खड़ा किया गया है| दूल्हा और उसके पिता को थाने में 24 घंटे बीतने के बाद कुछ लोगों ने समझौता करा दिया| समझौते में शादी का सारा खर्च लड़का पक्ष को देना पड़ा और लड़की वालों ने सारा कपड़ा और जेवर वापस कर दिया|

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent