HomeChitrakootमेरी माटी—मेरा देश का उद्देश्य अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करना:...

मेरी माटी—मेरा देश का उद्देश्य अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करना: सांसद

मेरी माटी—मेरा देश का उद्देश्य अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करना: सांसद

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत आज मऊ नगर पंचायत के डाक बगला मोहल्ले व विकास खंड पहाड़ी के उद्घाघटा कनकोटा की ग्राम पंचायत में बांदा-चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल द्वारा प्रत्येक परिवार के आंगन की मिट्टी अमृत कलश में एकत्र कराकर अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई। आजादी के अमृत काल में देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यह अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत माता की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का है। सांसद आरके सिंह पटेल ने ग्रामवासियों से कहा कि आज हमारा भारत देश G 20 की अगुवाई कर रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अगुवाई में देश के वैज्ञानिक चंद्रयान 3 का सफल परीक्षण कर विश्व पटल प्रदेश का नाम ऊंचा कर रहे हैं। हमारे डॉक्टर ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में देश के नागरिकों को वैक्सीनेशन कराकर उनकी जान बचाने का कार्य किया तथा विदेशों में भी टीका निर्यात किया गया। अमृत काल पर पांच प्राण की शपथ दिलाई गई जिसमें विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता और एकजुट, नागरिकों के कर्तव्य का भाव की शपथ सभी ने ली। सांसद पटेल ने बताया कि गांव से एकत्र की गई मिट्टी से ब्लॉक परिसर में वृक्षारोपण होगा तथा देश की राजधानी दिल्ली में प्रत्येक विधानसभा 8000 पेड़ो से अमृत वाटिका का निर्माण होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवाई में भारत दुनिया के अग्रिम पंक्ति पर नजर आ रहा है। हम जल्द ही विश्व गुरु बनेंगे। हमारी केंद्र की सरकार व प्रदेश की सरकार तथा जिला प्रशासन लगातार विकास की योजनाओं को जमीन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी, विनीत द्विवेदी डीसी मनरेगा, धर्मजीत सिंह जिला विकास अधिकारी, राजकुमार त्रिपाठी, देव त्रिपाठी जिला पंचायत सदस्य, ओम प्रकाश बालाजी, योगेंद्र सिंह, विजय बहादुर सिंह, स्वयं प्रकाश मिश्रा, रामचंद्र वर्मा, मधुरेंद्र प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान जगदीश प्रसाद शुक्ला, ग्राम प्रधान रायपुर देव नारायण, शक्ति प्रताप सिंह, राजकुमार त्रिपाठी, शिवाकांत पांडेय सहित सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read