श्रद्धा एवं समर्पण की मिसाल रहे प्रेम चौरसिया की 21वीं पुण्यतिथि मनी
तेजस टूडे मण्डल ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता एवं पूर्व सभासद प्रेम चौरसिया की 21वीं पुण्यतिथि पर बड़गांव स्थित भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा हुई जिसकी अध्यक्षता उनकी धर्मपत्नी शांति देवी चौरसिया (पूर्व सभासद एवं उपाध्यक्ष भाजपा) ने की। इस मौके पर वक्ताओं ने स्व. चौरसिया के जीवन और उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। शांति देवी चौरसिया ने बताया कि उनके पति हमेशा शोषित, वंचित, पीड़ित एवं जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अग्रणी रहते थे। वे वर्ष 1985 से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे और हर चुनाव—चाहे विधानसभा हो या लोकसभा में पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए तन, मन और धन से समर्पित रहे। उन्होंने यह भी कहा कि विपरीत राजनीतिक परिस्थितियों में भी स्वर्गीय चौरसिया ने पार्टी का साथ नहीं छोड़ा और लगातार संगठन की सेवा करते रहे। उनका जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
श्रद्धांजलि सभा में उनके पुत्र शेष चौरसिया (सभासद/कोषाध्यक्ष भाजपा), ऋषि चौरसिया, सचिन चौरसिया (सेक्टर संयोजक बड़गांव), जुग्गी लाल साहू, राधेश्याम साहू, चंद्रभान दुबे, चंद्रिका पासवान, चंद्रिका चौरसिया, लल्लन चौरसिया, निखिल पाण्डेय, अनिल सिंह, सूरज गौतम, संदीप साहू, अनिल तिवारी, विकी कश्यप, राजू कौशल, मोहित कौशल, राकेश सिंह, अनुराग शुक्ला, राम गोपाल गुप्ता, राम किशुन गुप्ता, सूरज साहू, विशाल शुक्ला, रवि नंदा, शिवम श्रीवास्तव, मोहित श्रीवास्तव, सनी गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, नंद लाल यादव आदि उपस्थित रहे। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्व. चौरसिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



