HomeTrendingडीएम के निर्देश पर राधे फाउण्डेशन ने चलाया हीट वेव जागरूकता अभियान

डीएम के निर्देश पर राधे फाउण्डेशन ने चलाया हीट वेव जागरूकता अभियान

  • डीएम के निर्देश पर राधे फाउण्डेशन ने चलाया हीट वेव जागरूकता अभियान

तेजस टूडे मण्डल ब्यूरो
मुसैब अख्तर
रूपईडीह, गोण्डा। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार राधे फाउण्डेशन द्वारा रूपईडीह क्षेत्र स्थित पार्वती देवी इण्टर कॉलेज में हीट वेव जागरूकता एवं सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुशील तिवारी ने किया। प्रशिक्षक रजनीकान्त तिवारी ने छात्र-छात्राओं को भीषण गर्मी एवं लू से बचाव के उपाय बताये। साथ ही आगे बताया कि तेज धूप में निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, सिर को ढककर रखें तथा गर्मी लगने पर तुरंत छायादार स्थान पर जाकर प्राथमिक उपचार करें। हीटस्ट्रोक पीड़ित व्यक्ति को सुरक्षित बचाने एवं तत्काल सहायता देने के महत्वपूर्ण तरीके भी सिखाए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत 30 छात्रों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। विद्यालय परिवार एवं उपस्थित लोगों ने राधे फाउण्डेशन के इस जनहितकारी अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों और समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read