सदर विधायक ने वर्षा से गिरे मकानों का किया निरीक्षण
अधिकारियों को विधायक ने दिये आवश्यक निर्देश
तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी अपनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौसड, तेन्दुरा, अमवा, बिलगॉव, अजीतपारा एवं विगहना में भ्रमण कर अत्याधिक वर्षा के कारण ध्वस्त/गिरे हुये मकानों का निरीक्षण कर स्थानीय प्रशासन को जल निकासी एवं ससमय राहत समाग्री व अन्य मूलभूत सहायता हेतु तथा सी0एम0ओ0 को संक्रामंक बीमारियों से सम्बन्धित दवों आदि के छिडकाव हेतु निर्देशित कर ग्राम पंचायतों में चल रहे विभिन्न विकास कार्याें को ससमय पूर्ण कराने के आदेश दिये तथा वहीं सैकडों की संख्या में आये ग्रामवासियों की समस्याओं को सुनकर तत्काल सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया।
विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ग्रामवासियों को भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दिया तथा क्षेत्रीय जनता के साथ ग्रामों एवं मजरों का भ्रमण कर और आगामी विकास कार्याें का भी स्थलीय निरीक्षण किया। इन सभी ग्राम चौपालों में जनमानस को सम्बोधित करते हुये विधायक ने कहा कि आप सभी लोगो को कभी भी किसी सरकारी योजना का लाभ लेने में कोई समस्या आ रही हो तो आप सभी किसी भी समय मेरे खुरहण्ड एवं बांदा कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं एवं मुझे फोन के माध्यम से भी अपनी समस्याओं को अवगत करा सकते है। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष बिसण्डा विनयराज कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह, पूर्व जिला मंत्री राजेश सिंह परिहार, पूर्व मण्डल अध्यक्ष बिसण्डा रंजीत सिंह, लखन लाल राजपूत, मण्डल उपाध्यक्ष ज्ञानदत्त पाण्डेय, विष्णु सिंह, मण्डल महामंत्री संजय गुप्ता, रामललन द्विवेदी सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











