सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को बनाने के लिये सीओ व कोतवाल ने किया पैदल मार्च
राजन प्रजापति
महराजगंज, रायबरेली। सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सीओ महराजगंज व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस बल के साथ कस्बा सहित क्षेत्र में पैदल गश्त व चेकिंग की गयी।
बताते चलें श्रावण मास त्योहारों व कावड़ यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए क्षेत्राधिकारी महराजगंज व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर आमजन से संवाद स्थापित कर पैदल गश्त व चेकिंग की गयी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













