Homeहापुड़शिक्षक दिवस पर छात्र—छात्राओं ने प्रस्तुत किया रंगारंग कार्यक्रम

शिक्षक दिवस पर छात्र—छात्राओं ने प्रस्तुत किया रंगारंग कार्यक्रम

शिक्षक दिवस पर छात्र—छात्राओं ने प्रस्तुत किया रंगारंग कार्यक्रम

नृत्य व झलकियों का प्रदर्शन कर सभी लोगों का मोह लिया मन
अनिल कश्यप
हापुड़। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक आयुष सिंघल व प्रधानाचार्य निधि मलिक द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सुंदर-सुंदर नृत्य व झलकियों का प्रदर्शन किया जिसने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न क्रियात्मक खेलों का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी अध्यापकों ने बढ़— चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की थीम पंजाबी वेशभूषा रखी गई थी जिसके लिए मीनू सिरोही को बेस्ट थीम ऑफ द डे से नवाजा गया जिसमें निधि मलिक प्रधानाचार्य व अर्चना शर्मा क्रियात्मक खेलों में प्रथम आए जिसके लिए उन्हें पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अध्यापकों को उनके कठिन परिश्रम के लिए विभिन्न उपाधियों से नवाजा गया। प्रधानाचार्य निधि मलिक ने अध्यापकों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें स्मार्ट वर्क के प्रति जागरूक होने तथा प्रत्येक विद्यार्थी को व्यक्तिगत रुप से ध्यान देने की बात कही। अंत में केक काटकर धूमधाम से कार्यक्रम का समापन किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read