HomeTrendingखेत में मूंगफली की फसल देखने गया छात्र नदी में डूबा, हुई...

खेत में मूंगफली की फसल देखने गया छात्र नदी में डूबा, हुई मौत

खेत में मूंगफली की फसल देखने गया छात्र नदी में डूबा, हुई मौत

अमित त्रिवेदी
हरपालपुर, हरदोई। स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़ागांव में रामगंगा नदी के किनारे खड़ी मूंगफली की फसल देखने गए एक छात्र की नदी में डूबने से मौत हो गई है। खेतों में मौजूद ग्रामीणों ने नदी में कूदकर छात्र को बाहर निकाला। परिजन उसे सीएचसी ले गये जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी कन्हैया दीक्षित 13 पुत्र पुष्पेंद्र दीक्षित गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 8 का छात्र था। सोमवार को वह रामगंगा नदी के किनारे स्थित खेत में मूंगफली की फसल देखने गया था। पैर फिसलने से वह रामगंगा नदी में डूब गया। खेतों में मौजूद ग्रामीणों ने नदी में कूदकर उसे बाहर निकाला।

सूचना पाकर पहुंचे परिजन तुरंत उसे सीएचसी हरपालपुर ले गये जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक 4 भाई एक बहन में तीसरे नंबर का था। उसकी मौत पर मां रंजना दीक्षित का रो रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read