HomeTrendingडा. संजय बने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ काशी विद्यापीठ के संयोजक

डा. संजय बने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ काशी विद्यापीठ के संयोजक

डा. संजय बने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ काशी विद्यापीठ के संयोजक

वाराणसी एवं विन्ध्याचल मण्डल की हुई समीक्षा बैठक
जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। लोहता स्थित वाराणसी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ एवं विंध्याचल मंडल की संयुक्त समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी महेंद्र कुमार एवं संचालन प्रदेश संयुक्त मंत्री एवं वाराणसी के जिलाध्यक्ष शशांक पाण्डेय ने किया। बैठक में शिक्षा, शिक्षार्थी एवं शिक्षकों के समस्याओं के समाधान के तरीकों तथा महासंघ के आगामी कार्ययोजनाओं पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश प्रभारी महेंद्र कुमार ने कहा कि महासंघ एक ऐसा शैक्षिक संगठन है जो अन्य संगठनों की तरह हमारी मांगे पूरी हो चाहे जो मजबूरी हो, के भावना से नहीं अपितु शिक्षा शिक्षार्थी शिक्षक समाज के उत्थान के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य की पूर्ति के लिए बनाया गया है।
16 अगस्त 2023 को प्रदेश के समस्त जनपदों में एक साथ शुरू हो रहे महासंघ के सदस्यता अभियान की सफलता के लिए प्रदेश द्वारा 16 अगस्त को विशेष सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय किया गया है जिसके क्रम में प्रदेश के समस्त 8000 न्याय पंचायतों में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सभी पदाधिकारियों अवकाश लेकर शिक्षकों के बीच जाकर उन्हें राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की सदस्यता दिलवायेंगे। इसी क्रम में तय हुआ कि वाराणसी एवं विंध्याचल मंडल के समस्त जनपदों के जिला ब्लाक पदाधिकारी भी 16 अगस्त को अपने न्याय पंचायतों में शिक्षकों के बीच उपस्थित रहेंगे।

बैठक में डा. संजय गुप्ता को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ काशी विद्यापीठ ब्लाक का संयोजक तथा करुणा मौर्या एवं विनोद पटेल को सह संयोजक बनाया गया। महासंघ के शिक्षा, शिक्षार्थी, शिक्षक हित के कार्यों तथा राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर महिला शिक्षक सशक्तिकरण संघ सोनभद्र की अध्यक्ष साधना सारंग तथा महामंत्री शशिबाला सिंह सोनभद्र से वाराणसी पहुंचीं और कार्यक्रम में महासंघ की सदस्यता लीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read