बहराइच पुलिस की विद्युत तार चोरों के विरुद्ध हुई कड़ी कार्यवाही
चोरी किये गये 7 बंडल एल्युमिनियम केबिल व कॉपर वायर बरामद
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष हरदी आलोक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को तार चोरी की घटना में अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता। थाना हरदी पुलिस को वादी मुकदमा द्वारा सूचना दी गयी कि उसके यहां लगे सोलर से ऐल्युमिनियम व कॉपर का करीब 2 कुन्तल तार चोरी हो गया है। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर धारा 303 (2),317(2) BNS पंजीकृत किया गया तथा विवेचना प्रारम्भ कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे कि इसी दौरान घटना में संलिप्त अपराधियों के संबंध में प्राप्त इनपुट के आधार पर मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्तगण मो0 हनीफ पुत्र जमालुदीन निवासी डन्डोरी थाना पडुहा जनपद लखीमपुर खीरी एवं ओम प्रकाश पुत्र शिवराज सिंह निवासी मेहवा जिला लखीमपुर खीरी को भगवानपुर-सिकन्दरपुर मार्ग स्थित गैस गोदाम के निकट से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 7 बंडल एल्युमिनियम केबल व कॉपर वायर तथा 01 मोटरसाइकिल बरामद किया गया। तत्पश्चात नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय रवाना किया गया।











