HomeTrendingअपर पुलिस अधीक्षक ने महिला थाने का किया निरीक्षण

अपर पुलिस अधीक्षक ने महिला थाने का किया निरीक्षण

  • अपर पुलिस अधीक्षक ने महिला थाने का किया निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई, (जालौन)। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईशान सोनी ने महिला थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना परिसर, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, अभिलेखों, सीसीटीवी कैमरों, शस्त्रागार, हवालात एवं थाना परिसर की साफ-सफाई का बारीकी से जायजा लिया गया। उन्होंने महिला थाना पर प्राप्त होने वाली शिकायतों, विशेषकर महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा किया तथा लंबित विवेचनाओं के शीघ्र गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। थाने पर उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि महिला फरियादियों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए, उनकी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए तथा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जाय।

 

 

 

 

Must Read