धुंधपुर की बारातशाला में प्रधान के चहेतों का कब्जा, बांध रहे मवेशी
तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
सुमेरपुर, हमीरपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत धुंधपुर की बरातशाला में ग्राम प्रधान के चहेते कब्जा करके मवेशी बांधने लगे हैं। अंदर के कमरों में जलाऊ लकड़ी भर दी गई है। गांव में आने वाली बारातों को लोग निजी जगहों पर ठहराने को मजबूर है। गांव के एक युवक ने बरातशाला का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करके व्यवस्था पर सवाल उठाये है। ग्राम प्रधान एवं सचिव को मालूम नहीं कि बरातशाला में कब्जा हो गया है। चंद्रावल नदी किनारे बसी ग्राम पंचायत धुंधपुर में बारातशाला का निर्माण वर्ष 2019-20 में कराया गया था। इस बारातशाला में ग्राम प्रधान रामेश्वर निषाद के चहेतों ने कब्जा करके मवेशी बांधने शुरू कर दिए हैं। साथ ही कमरों में जलाऊ लकड़ी के साथ भूसा आदि भर रखा है। इसमें प्रधान के चहेतों का कब्जा होने से गांव में आने वाली बारातों को लोग निजी मकानो में ठहराने को मजबूर होते हैं। गांव के बलबीर निषाद ने बरातशाला की दुर्दशा का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करके व्यवस्था पर सवाल उठाये है। ग्राम प्रधान रामेश्वर निषाद, पंचायत सचिव संजय सिंह को बारातशाला में कब्जे की जानकारी नहीं है। पंचायत सचिव ने कहा कि वह पंचायत में जाकर ही देखने के बाद कुछ बता सकते हैं। वहीं प्रधान रामेश्वर निषाद ने बताया कि कुछ लोग मवेशी बांध रहे हैं। इसकी जानकारी उन्हें है। वह जल्द ही इनको हटवाकर साफ सफाई कराएंगे। एडीओ पंचायत सुरेश कुमार ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। सोमवार को वह गांव पहुंचकर मामले की जांच करेंगे और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करेंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



