स्वस्थ रहिए, व्यस्त रहिए, मस्त रहिए: मानव रक्त फाउण्डेशन
जितेन्द्र सिंह चौधरी/अजय पाण्डेय
वाराणसी। मानव रक्त फॉउंडेशन की मुहिम हर घर स्वास्थ्य के तहत दूसरा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सरैंया में लगाया गया। पार्षद ओकास अंशारी के सहयोग से गंगोश्री हॉस्पिटल गुरुधाम की मेडिकल टीम ने लगभग 100 लोगों का हेल्थ चेकअप कर निःशुल्क दवा वितरण किया। संस्था के पदाधिकारी अतुल जय ने कहा कि संस्था का उद्देश है कि वाराणसी में कुल दस हेल्थ कैम्प किया जाएगा। डेंगू, सर में दर्द घुटने में दर्द, चक्करी, मिर्गी आना और गटिया, जोड़ों में दर्द इत्यादि बीमारियों के मरीजों का शिविर में इलाज किया गया। 15 दिन का दवा भी सभी मरीजों को दिया गया। साथ ही प्रोटीन भी वितरण किया गया। संस्था लगातार इसी तरीके से शहर में शिविर करके जरूरतमंदों की मदद करेगा। वहीं गंगोश्री हॉस्पिटल के संरक्षक व वरिष्ठ मनोचिकित्सक डा. प्रदीप चौरसिया के नेतृत्व में इस मुहिम को पूरे काशी में चलाए जाने का संकल्प लिया गया है। ज्यादा से ज्यादा मोहल्लों में शिविर का आयोजन करने का प्रयास है। शिविर में एडवोकेट अब्दुल्ला खालिद, हैदर भाई, रविशंकर तिवारी, एडवोकेट अबू हासिम सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











