HomeJaunpurनिर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू

निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू

निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 29 अक्टूबर को स्थान डॉ ए एच रिज़वी शिया डिग्री कालेज में जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र द्वारा किया जायेगा।Case registered against four आयोग द्वारा जारी कार्यक्रमानुसार 29 अक्टूबर को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया जायेगा। मतदाता सूची में नाम पंजीकरण कराने हेतु अथवा दावे व आपत्ति 29 अक्टूबर से 28 नवम्बर तक जनपद में कुल नियुक्त 3531 बूथ लेविल ऑफिसर द्वारा छूटे हुए मतदाताओं के नाम सम्मिलित करने हेतु नियत प्रारूप 6 भराकर प्राप्त करने की कार्यवाही की जायेगी। 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले युवा या छूटे हुए लोग मतदाता बन सकते हैं। मतदाता सूची में सम्मिलित मृतक, डबल, शिफ्टेड मतदाताओं के नाम विलोपित किये जाने हेतु नियत प्रारूप-7 प्राप्त करने की कार्यवाही की जायेगी। मतदाता सूची में किसी भी प्रविष्टि में संशोधन किये जाने, निवास परिवर्तन किये जाने, दिव्यांग के चिन्हीकरण एवं फोटो पहचान पत्र नष्ट या खोने पर दुबारा बनवाये जाने हेतु नियत प्रारूप-8 पर भराकर कार्यवाही की जायेगी। मतदाता सूची में नाम सम्मिलित, अपमार्जित एवं संशोधित करने हेतु आनलाइन वोटर पोर्टल या वोटर हेल्पलाईन ऐप के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read