डीएम—एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण
तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजयपाल शर्मा ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने जेल में सभी व्यवस्थाएं देखीं तथा व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप पाईं।
जिलाधिकारी ने कैदियों के रहन-सहन, भोजन, साफ-सफाई आदि का निरीक्षण किया। सभी बैरकों की गहन तलाशी ली गई और बंदियों के सामान की जांच की गई। आपत्तिजनक वस्तु नहीं पाई गई। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को नियमित साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही बंदियों के स्वास्थ्य चेकअप और नियमित जांच के भी निर्देश दिये।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












