HomeTrendingश्रीराम जन्म प्रसंग सुन भाव—विभोर हुये श्रद्धालु

श्रीराम जन्म प्रसंग सुन भाव—विभोर हुये श्रद्धालु

  • श्रीराम जन्म प्रसंग सुन भाव—विभोर हुये श्रद्धालु

तेजस टूडे ब्यूरो
विशाल रस्तोगी
सिधौली, सीतापुर। स्थानीय कस्बे के पड़ाव मैदान में विधायक मनीष रावत की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथाव्यास शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के जन्म, मंगलमय विवाह और भक्ति की महिमा का भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। भजनों पर श्रद्धालु तालियां बजाकर झूमते नजर आए। शांतनु महाराज ने कहा कि जिज्ञासा और संशय में अंतर होता है। जिज्ञासा व्यक्ति को सत्य की ओर ले जाती है जबकि संशय आस्था को कमजोर कर सकता है। सच्ची भक्ति के लिए अटूट विश्वास, निर्मल मन, प्रेम और समर्पण आवश्यक हैं। उन्होंने भगवान शिव की रामभक्ति तथा भगवान श्रीकृष्ण और ब्रज की गोपियों के प्रेम प्रसंगों के माध्यम से भक्ति का महत्व समझाया। राम जन्म और विवाह प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव—विभोर हो उठे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. अमित सिंह पहुंचे। कथा व्यास ने सिधौली क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों, वरिष्ठ शिक्षकों और समाजसेवियों को मंच से सम्मानित किया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष गंगाराम राजपूत, दिग्विजय शुक्ला, बच्चे बाजपेई, कमल पांडेय, राकेश पांडेय, डॉ. ओपी पांडेय, आदित्य अवस्थी, सूर्यभान सिंह, कमल किशोर मिश्रा, राम किशोर मिश्रा, आलोक अवस्थी, आदित्य, योगेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, केके शुक्ला सहित हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Must Read