फीस रेगुलेशन बिल के लिये हस्ताक्षर को मिल रहा जनसमर्थन
मुसैब अख्तर
गोण्डा। राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं द्वारा बग्गीरोड बाज़ार, मुजेहना में तीसरे दिन में फीस रेगुलेशन बिल के लिए हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। इसमें सोनवरसा पोखरे के संत छोटे बाबा ने पूजा के पश्चात प्रथम हस्ताक्षर कर कार्यक्रम की विधवत शुरुआत की।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम् पांडेय ने बताया कि प्राइवेट स्कूलों द्वारा जिस प्रकार से फीस की मनमानी की जाती है, लगातार फीस वृद्धि, एक ही दुकान से किताब खरीदना आदि के नाम पर हर वर्ष शोषण किया जा रहा है। इसी को लेकर आज हम लोग उत्तरप्रदेश के 75वें जनपदों में हस्ताक्षर अभियान चलाकर जनता के बीच जाकर उनका समर्थन माँग रहे। अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो पूरे उत्तर प्रदेश में एक बड़ा जनआंदोलन होगा जिसकी पूरी जिमेदारी सरकार की होगी।
युवा सोच के अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया ने बताया कि मैं समर्थन में हस्ताक्षर करता हूं और हमारे मुख्यमंत्री से उत्तर प्रदेश में फीस रेगुलेशन बिल लायें, क्योंकि शिक्षा का अधिकार सबको हैं। कार्यक्रम संयोजक रंजित पांडेय ने बताया कि यह अभियान पुरे जनपद के गाँव में चलाया जाएगा। इस अवसर पर सहजाद ख़ान, रिजवान खान, गनी अंसारी, अमन गुप्ता, आलोक मिश्रा, प्रदीप वर्मा, विनय यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









