Homeगोंडासेवानिवृत्त एनपीआरसी का हुआ निधन, क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर

सेवानिवृत्त एनपीआरसी का हुआ निधन, क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर

सेवानिवृत्त एनपीआरसी का हुआ निधन, क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर

तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
कर्नलगंज, गोंडा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोंचा कासिमपुर निवासी रामेश्वर प्रसाद तिवारी (82 वर्ष), जो शिक्षा विभाग में एनपीआरसी के पद से सेवानिवृत्त थे, का 15 जून 2025, रविवार की भोर में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। इस दुखद घटना से उनके परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। स्व. श्री तिवारी रामसभा तिवारी के पुत्र थे जो अपने जमाने के सम्मानित व्यक्ति थे। तिवारी जी अपने सहज और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। वे समाज में एक प्रतिष्ठित और सम्मानित व्यक्ति थे जिनका सभी के साथ आत्मीय व्यवहार था। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोग शोक में डूब गए। रविवार की दोपहर में उनका अंतिम संस्कार कटरा घाट स्थित सरयू नदी के तट पर पूरे विधि-विधान के साथ किया गया। इस दौरान परिजनों, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ी। तिवारी जी की स्मृति में लोग उनके सरल स्वभाव और सामाजिक योगदान को याद करते रहे। उनके निधन से क्षेत्र ने एक सम्मानित व्यक्तित्व खो दिया जिसकी कमी हमेशा खलेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read