परिवार परामर्श केन्द्र में एक जोड़ा साथ रहने को हुआ राजी
तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। जनपद के रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में परामर्शदाताओं द्वारा बिछुडे जोड़ो की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया तथा एक जोड़े को समझा—बुझाकर सुखी जीवन जीने हेतु राजी कर लिया गया।
इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी अनीता यादव, गंगाधर शुक्ल, शशि भारती, डॉ0 उमा सिंह, राजमंगल मौर्य, यशोदा नन्दन त्रिपाठी, म0आ0 विनीता यादव, म0आ0 नेहा सिंह, म0आ0 मीना चौरसिया, म0आ0 कंचनलता सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









