पुत्र लापता, मां का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
परसपुर, गोंडा। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पसका में रहने वाले ननके यादव, पुत्र राजू यादव शुक्रवार शाम से लापता है।
इस घटना ने उनके परिवार और गांव में हड़कंप मचा दिया है। ननके की मां का रो-रोकर बुरा हाल है जबकि उनके दो भाइयों पर इसकी कोई खास चिंता नहीं दिख रही। सूत्रों के अनुसार ननके शुक्रवार शाम को घर से निकले थे लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि ननके सीधे-सादे स्वभाव के थे और उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। परिवार ने आस—पास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां भी संपर्क किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














