पुलिस मुठभेड़ में सिपाही व बदमाश घायल | #TejasToday
बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र में अटवा चैराहा के पास पुलिस और स्वाट टीम द्वारा चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने रोके जाने पर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक सिपाही घायल हुआ। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हुआ जबकि दूसरा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फरार बदमाश की धरपकड़ के लिए पुलिस ने प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
चेकिंग अभियान चलाकर की वसूली | #TejasToday
घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक ने मामले की जानकारी ली। स्वाट टीम प्रभारी विवेक सिंह व कोतवाल जैदपुर धर्मेंद्र रघुवंशी को क्षेत्र में कुछ बदमाशों के घूमने की सूचना मिली थी। बदमाशों की धरपकड़ के लिए स्वाट और पुलिस ने संयुक्त रूप से जैदपुर सफदरगंज मार्ग पर अटवा चैराहा के पास मंगलवार की भोर चेकिंग लगा दी। जैदपुर की ओर से आ रहे बाइक सवार दो लोगों को सिपाहियों ने रोका। पूछताछ के दौरान ही बाइक पर पीछे बैठे एक बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जिसमें जैदपुर थाने में तैनात सिपाही शैलेंद्र सिंह घायल हुआ। बदमाशों द्वारा फायर किए जाने पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें बाइक पर पीछे बैठा बदमाश घायल हुआ। उसके पैर में गोली लगी थी जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देते हुए भागने में सफल रहा।
पुलिस टीम ने दोनों घायलों को आनन फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार किया गया। पकड़े गए बदमाश की पहचान शत्रोहन वर्मा निवासी ग्राम पनिहल थाना जैदपुर के रूप में की गई। पुलिस के मुताबिक शत्रोहन पर लखनऊ व बाराबंकी के विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक एनडीपीएस के मुकदमे दर्ज है। लखनऊ से यह 10 साल का सजायाफ्ता भी है। दक्षिण दिल्ली में कुछ समय पहले पकड़ी गई 5 किलो मार्फिन के दौरान शत्रोहन भाग निकला था। तभी से वहां की पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस अभी इसके और अपराधिक इतिहास की छानबीन कर रही है।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट





