Homeझांसीसीपरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता

सीपरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता

सीपरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता

टॉप-10 बदमाश सहित 3 शातिर गिरफ्तार
15 लाख रूपये के सोने—चांदी के जेवरा एवं अवैध तमंचा—कारतूस बरामद
मुकेश तिवारी
झांसी। सीपरी बाजार थाना पुलिस व स्वाट के साथ सर्वेलंस टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना मोंठ के टॉप-10 अपराधी सहित तीन शातिर चोरों को अवैध तमंचा 315 बोर मय कारतूस, एक तमंचा 12 बोर व 2 कारतूस 12 बोर एवं चोरी के सोने चांदी के आभूषण कीमत करीब 15 लाख रूपये तथा नकद 16,800 रु नगदी सहित धर दबोचा चोरी की घटना खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने राजेश एस ने पत्रकारों को बताया कि बीते 23 अक्टूबर को इंस्पेक्टर थाना सीपरी बाजार वेद प्रकाश पाण्डेय पुलिस टीम के साथ चेकिंग करने के दौरान सूचना मिली कि आपके थाना क्षेत्र में जो चोरियां हुई हैं, उनमें से जो चोर शामिल थे। वह अपने साथियों के साथ सोने चांदी के आभूषण लिये हुए बेचने के उद्देश्य से पंचवटी क्रासिंग के पास उन्नाव बालाजी रोड पर मौजूद हैं जो किसी का इन्तजार कर रहे हैं। मिली सूचना पर इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय ने चौकी प्रभारी भोजला मण्डी रूपेश कुमार, चौकी प्रभारी मसीहागंज ईश्वरदीन साहू, चौकी प्रभारी लहरगिर्द नीतिश कुमार को बुलाकर सभी को बतायी बात से अवगत कराकर अलग अलग टीम गठित कर बताये स्थान पंचवटी क्रॉसिंग के 100 मीटर पहले गाड़ियों से उतरकर छिपते छिपाते पंचवटी क्रासिंग के आगे ग्राम बूढ़ा की तरफ जाने सड़क के किनारे खड़े तीनों व्यक्तियों की तरफ इशारा करके बताया कि वे लोग वही चोर हैं जो चोरी का माल लिये खड़े हैं। इस पर सभी पुलिस उक्त लोगों को घेराबन्दी आवश्यक बल प्रयोग कर तमंचा 315 बोर मय कारतूस जिन्दा व एक तमंचा 12 बोर व 2 कारतूस जिन्दा 12 बोर व चोरी के सोने चांदी के आभूषण तथा नकद 16800 रूपये नकद बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्तों का संबंध थाना सीपरी बाजार पर पंजीकृत निम्न अभियोगों से हैं। धारा 457/380/411 भादंवि, धारा 454/380/411 भादंवि, धारा 457/380/411 भादंवि, धारा 380/411 भादंवि, धारा 380/411 भादंवि, धारा 457/380/411 भादंवि उक्त अभियोगों के अतिरिक्त अभियुक्तों के कब्जे से अवैध असलहा कारतूस बरामद होने पर थाना सीपरी बाजार पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। एसएसपी राजेश एस ने चोरों को पकड़ने वाली टीम को 25 हजार का ईनाम भी दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read