HomeTrendingपुलिस अधीक्षक ने वृद्धा आश्रम का किया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक ने वृद्धा आश्रम का किया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक ने वृद्धा आश्रम का किया निरीक्षण

संदीप सिंह
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार ने जनपद में वृद्धा आश्रम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां पर मौजूद वृद्ध व्यक्तियों से मुलाकात करते हुये उनका हाल-चाल लेते हुए वृद्धजनों को फल और मिठाई वितरित किया और उनकी समस्याओं को सुना। वृद्धाश्रम के प्रबंधक से कहा कि बुजुर्गों की सेवा करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है और उनकी सेवा में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। सरकार द्वारा बुजुर्गों के लिए जो भी सुविधाएं संचालित की गई हैं, वे सभी समय-समय पर उन्हें मिलनी चाहिए।पुलिस अधीक्षक ने सभी से मिलकर जानकारी लिया कि किसी भी प्रकार की कोई समस्या तो नहीं है तथा वृद्धा आश्रम प्रबंधन को कई दिशा निर्देश भी दिए। आश्रम में मौजूद सभी वृद्धि व्यक्ति अपने बीच में पुलिस अधीक्षक को पाकर काफी खुश दिखे। आश्रम के सभी वृद्ध जनों के साथ बैठकर उनके दुखों सुखों को सुनकर आपस में साझा किया। साथ ही उनको सुरक्षा से लेकर किसी भी प्रकार की दिक्कत न होने की विश्वास दिलाते हुये कहा कि किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत हो तो आप मेरे नंबर पर किसी भी समय फोन कर सकते हैं। हम आपके बीच में आपका पुत्र बनकर हमेशा खड़े रहेंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read