HomeTrendingकलीनगर में धूमधाम से हुआ श्रीराम लीला महोत्सव का आगाज

कलीनगर में धूमधाम से हुआ श्रीराम लीला महोत्सव का आगाज

  • कलीनगर में धूमधाम से हुआ श्रीराम लीला महोत्सव का आगाज

तेजस टूडे ब्यूरो
चुन्नन खां
पीलीभीत। नगर पंचायत कलीनगर में श्रीराम लीला महोत्सव का शुभारंभ धार्मिक उल्लास और धूमधाम के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बाबूराम पासवान ने फीता काटकर महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया। इसी अवसर पर वंदन योजना के तहत वार्ड संख्या छह में शिव मंदिर के जीर्णोद्धार एवं निर्मित अतिरिक्त कक्ष का भी लोकार्पण किया गया।
उद्घाटन समारोह में विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को संस्कार और जीवन में सत्य, मर्यादा तथा कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। साथ ही शिव मंदिर के विकास कार्य की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा के प्रति आभार जताया।
मेला अध्यक्ष एवं चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश भारती ने अपने संबोधन में भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने और माता-पिता की सेवा करने का संदेश दिया। उन्होंने विधायक बाबूराम पासवान का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए शिव मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य में उनके योगदान की सराहना की। साथ ही केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा का भी धन्यवाद किया। राजेश भारती ने बताया कि रामलीला महोत्सव के साथ आयोजित मेले में बच्चों और बड़ों के मनोरंजन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मेले में विभिन्न प्रकार के झूले, मौत का कुआं, जलपरी, सर्कस समेत कई आकर्षण लोगों के लिए लगाए गए हैं। उन्होंने नगरवासियों और आसपास के क्षेत्र के लोगों से मेले में पहुंचकर परिवार सहित आनंद लेने तथा आयोजन को शांतिपूर्ण बनाए रखने की अपील किया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवती सिंह, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष शिवम जायसवाल, मंडल महामंत्री हिरदेश त्रिगुणायत, धर्मपाल लोधी, महेश चंद्र जायसवाल, मुकेश यादव, शिवकुमार पांडेय, शिवराम सिंह, होरी लाल पासवान, राम बहादुर शर्मा, सुखलाल पासवान, पवन जायसवाल, डॉ. एस.एस. वर्मा, प्रेम प्रकाश पासवान, जयदेव पासवान, सुखदेव पासवान, महावीर, राजीव कुमार, राकेश कुमार, बसंत लाल कश्यप, दीनदयाल, नरेश प्रजापति, वीरेंद्र पांडेय, रामसरन यादव, अरविंद मिश्रा, बाबूराम यादव, धर्मेंद्र यादव, विजन विश्वास, वेद प्रकाश पासवान, सूरज यादव यादव, विजन विश्वास, वेद प्रकाश पासवान, सूरज यादव, कन्हैया, प्रद्युम्न, दीपक, ओमवीर विश्वकर्मा, अनुज पांडेय, सचिन पांडेय, अरविंद यादव, अनुराग पांडेय, परीक्षित सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, मेला कमेटी के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस दौरान जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के बीच रामलीला महोत्सव का शुभारंभ संपन्न हुआ।

 

 

 

 

Must Read