HomeTrendingअभिलाष कौशल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

अभिलाष कौशल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

  • अभिलाष कौशल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

  • भाजपा ओबीसी मोर्चा अवध क्षेत्र के बनाये गये क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप पाण्डेय
ऊंचाहार, रायबरेली। भाजपा ओबीसी मोर्चा के अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष कौशल को पदोन्नत कर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। भाजपा संगठन ने अभिलाष कौशल की मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वे लंबे समय से पार्टी के लिए जमीन पर काम कर रहे हैं। ओबीसी समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ने, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने और हर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने में उनकी अहम भूमिका रही है।
नियुक्ति की घोषणा होते ही ऊंचाहार में जगह-जगह अभिलाष कौशल का स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। लोगों ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ अभिलाष कौशल का नहीं, बल्कि पूरे ऊंचाहार और रायबरेली का सम्मान है। इस मौके पर अभिलाष कौशल ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो भरोसा जताया है, उस पर पूरी तरह खरा उतरूंगा। ओबीसी समाज के हक और अधिकार के लिए, युवाओं के रोजगार और संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगा। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व और अवध प्रांत के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
प्रदेश सरकार का खाद्य रसद मंत्री डॉ मनोज पांडेय, आशीष तिवारी, पवन सिंह, गुड्डन यादव, अरविन्द शर्मा, विकास श्रीवास्तव, विमलेश पाल, राजेंद्र तिवारी बाबा, राज जायसवाल, देवकरन सिंह, आदर्श मिश्रा सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों के लोगों ने अभिलाष कौशल को बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

 

 

 

 

Must Read