HomeRajasthanडीएम ने हरी झण्डी दिखाकर साइकिल रैली को किया रवाना

डीएम ने हरी झण्डी दिखाकर साइकिल रैली को किया रवाना

डीएम ने हरी झण्डी दिखाकर साइकिल रैली को किया रवाना

युसूफ खान
धौलपुर (राजस्थान)। अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह 2023 के अवसर पर साइकिल रैली का हुआ आयोजन अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के तहत जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग द्वारा बालिका साइकिल रैली आयोजित की गई। उक्त रैली की शुरुआत जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल द्वारा प्रातः 7 बजे भार्गव वाटिका रानी पैलेस से हरी झंडी दिखाकर की गई।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर उपखण्ड अधिकारी धौलपुर अनूप सिंह, डीडीआइसीडीएस भूपेश गर्ग व इनर व्हील क्लब सहयोगी संस्था के रूप में उपस्थित रहे। जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने रैली को संबोधित करते हुए बताया कि उक्त रैली का उद्देश्य बालिका सशक्तिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सन्देश देना है। एडीएम व एसडीएम ने भी रैली को संबोधित करते हुए सड़क पर साईकिल चलाते समय सड़क नियमों की पालना व पर्यावरण संरक्षण व महिला सुरक्षा व सबलीकरण की बात कही।

रैली सुबह 7 बजे रानी पैलेस भार्गव वाटिका से शुरू होकर गुलाब बाग जगदीश तिराहा मेडिकल कॉलेज रोड से होते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में समाप्त हुई उक्त रैली में विद्यालय की कक्षा 9 और 11 की बालिकाएं आयोजक महिला अधिकारिता विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने भाग लिया। साथ ही इनरव्हील क्लब सहयोगी संस्था के रूप में सह आयोजक रही इस साईकिल रैली में बालिकाओं व अधिकारी कर्मचारियों ने भाग लिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read